← Back to News
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 20 टीबी मरीजों को पोषण सहायता किट वितरित
Published on 12 Nov 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने और मरीजों को बेहतर पोषण देने के लिए शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में निक्षय मित्र पहल के तहत पोषण सहायता कार्यक्रम हुआ। इसमें अस्पताल में इलाज करा रहे 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट दिए गए।
चार पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर किट बांटी। इनमें समसपुर पंचायत के मुखिया मनीलाल सिंह, बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नसीर इकबाल, मदारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय पासवान और शेरचकला पंचायत के मुखिया मिथिलेश कुमार निराला शामिल थे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी से ठीक होने के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक भोजन भी जरूरी है, और टीबी उन्मूलन अभियान में समाज के हर वर्ग को साथ आना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रप्रकाश ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में निक्षय मित्र बनें, टीबी मरीजों को गोद लें और उन्हें नियमित पोषण सहायता दें।