अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
TB (तपेदिक) क्या है?
TB (Tuberculosis) एक संक्रामक रोग है जो Mycobacterium tuberculosis नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से को संक्रमित कर सकता है। TB एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है।
TB कैसे फैलता है?
TB संक्रमित व्यक्ति के खांसी, छींक या थूक के माध्यम से हवा में फैलता है। जब TB से पीड़ित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो बैक्टीरिया युक्त बूंदें हवा में आती हैं और आसपास के लोग इन्हें सांस द्वारा अपने में ले सकते हैं।
TB के लक्षण क्या हैं?
TB के मुख्य लक्षण हैं: • 3 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी • सीने में दर्द • खांसी के साथ खून या थूक आना • बुखार (आमतौर पर शाम को) • रात को पसीना आना • वजन कम होना • थकान और कमजोरी
TB की पहचान कैसे की जाती है?
TB की पहचान के लिए निम्नलिखित परीक्षण किए जाते हैं: • Sputum Test (कफ का परीक्षण) - सबसे सामान्य परीक्षण • Chest X-ray - फेफड़ों की तस्वीर • TB Gold Test (IGRA) - रक्त परीक्षण • Mantoux Test - त्वचा परीक्षण • Gene Xpert MTB/RIF - आधुनिक तेजी से परीक्षण
क्या TB का इलाज संभव है?
हाँ, TB का इलाज संभव है। सही समय पर सही दवाओं के साथ इलाज शुरू करने से TB ठीक हो सकता है। TB का इलाज आमतौर पर 6 महीने तक चलता है। भारत सरकार की NIKSHAY योजना के तहत सभी TB रोगियों को मुफ्त इलाज दिया जाता है।
TB का इलाज कितने समय तक चलता है?
सामान्य TB (pulmonary TB) का इलाज आमतौर पर 6 महीने तक चलता है। इलाज दो भागों में बंटा होता है: • गहन चरण (Intensive Phase) - 2 महीने (4 दवाएं) • निरंतर चरण (Continuation Phase) - 4 महीने (2 दवाएं) कुछ जटिल मामलों में इलाज 9 या 20 महीने तक भी हो सकता है।
क्या TB के रोगी को अस्पताल में रहना जरूरी है?
नहीं, ज्यादातर TB के रोगियों को अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं है। वे घर पर रहकर ही इलाज ले सकते हैं। डॉट्स (DOTS - Directly Observed Therapy Short course) कार्यक्रम के तहत रोगी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित रूप से दवा लेनी होती है। अस्पताल में भर्ती सिर्फ गंभीर मामलों में जरूरी है। 9 क्या TB संक्रामक रोग है?
क्या TB संक्रामक रोग है?
हाँ, TB एक संक्रामक रोग है, लेकिन यह इतना आसानी से नहीं फैलता। TB के रोगी को सही इलाज शुरू करने के 2 हफ्ते बाद वह संक्रामक नहीं रह जाता। दवाएं लेने वाले रोगी से TB नहीं फैलता। TB फैलाने के लिए TB से ग्रस्त अनुपचारित व्यक्ति के बहुत करीब रहना पड़ता है।
TB से पीड़ित व्यक्ति को क्या खाना चाहिए?
TB के रोगी के लिए पोषक आहार बहुत महत्वपूर्ण है: • प्रोटीन युक्त खाना (दूध, दही, अंडा, मांस, दालें) • ताजे फल और सब्जियां • अनाज और दलिया • मेवे और सूखे मेवे • साफ पानी • तेल और घी (सीमित मात्रा में) कुपोषण से बचें और नियमित भोजन लें।
TB से पीड़ित माता को शिशु को स्तनपान करा सकती है?
हाँ, TB से पीड़ित माता सही इलाज ले रही हो तो 2 हफ्ते बाद शिशु को स्तनपान करा सकती है। TB का जीवाणु मां के दूध में नहीं जाता। लेकिन निम्नलिखित सावधानियां रखें: • खांसते-छींकते समय मुंह ढकें • हाथ धोकर शिशु को छुएं • सोते समय अलग बिस्तर पर सोएं • शिशु को BCG vaccine जरूर दिलवाएं
TB के बाद क्या खांसी रह जाती है?
ज्यादातर मामलों में TB का सही इलाज लेने से खांसी पूरी तरह ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ मामलों में: • दवा के बाद 2-3 हफ्तों में खांसी में सुधार होता है • पूरा इलाज करने के बाद खांसी बिल्कुल ठीक हो जाती है • अगर 3 महीने बाद भी खांसी रहे तो डॉक्टर को बताएं • फेफड़ों को पूरी तरह ठीक होने में समय लगता है नियमित रूप से दवा लेने से लक्षणों में तेजी से सुधार आता है।
TB के सफल इलाज के लिए 5 नियम:
कभी दवा न भूलें - रोज लें बीच में बंद न करें - 6 महीने पूरे करें नियमित जांच - हर महीने Health Center जाएं अच्छा खाएं - पोषण जरूरी है साफ रहें - घर में हवा आए
मेरे दान का उपयोग कैसे किया जाता है?
आपके दान का 100% हिस्सा सीधे खगड़िया जिले में पंजीकृत टीबी मरीजों को पोषण किट (निक्षय पोषण) और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।